फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली/मंसूरपुर। पश्चिम बंगाल में वृद्ध की मृत्यु के बाद एनआरएस मेडिकल कालेज में जूनियर चिकित्सकों पर हुए हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. एनके त्यागी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि चिकित्सकों पर हमले की घटनाएं रोजाना हो रही हैं। जिस कारण चिकित्सकों में रोष व्याप्त है। चुनाव के दौरान आईएमए ने मौजूदा सरकार को समर्थन दिया था कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी, लेकिन सरकार बनने के बाद इन घटनाओं में वृद्धि हो रही है। चिकित्सकों ने मांग की है कि घायल चिकित्सकों का मुफ्त इलाज कराया जाए तथा कार्य करने तक उन्हें आर्थिक मदद के रुप में पांच-पांच करोड़ रुपये दिए जाएं। ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर एनके त्यागी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ. एमके गोयल, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. रुही कर्णवाल, डॉ. कविता नागर आदि शामिल रहे। उधर, मंसूरपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सभी डॉक्टर हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां भी लिए हुए थे। सभी ने सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें