मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में ऐसे मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं रही, जिन्होंने भाजपा और गठबंधन प्रत्याशियों में से किसी को पसंद नहीं किया। मतदान के लिए बूथों तक पहुंचे 5061 वोटरों ने किसी के भी हक में वोट नहीं किया और नोटा का बटन दबाया।
चुनाव परिणाम के अनुसार नोटा वोटों की संख्या 5061 रही। इन मतदाताओं को न डॉ संजीव बालियान और न ही चौधरी अजित सिंह भाए। बुढ़ाना विधानसभा में सबसे ज्यादा 1180 वोट नोटा को दिए गए। चरथावल में 1063, मुजफ्फरनगर विधानसभा में 989, खतौली में 899 तथा सरधना में 928 मतदाताओं ने नोटा को अपना वोट दिया। पोस्टल वोटों में भी 49 वोट नोटा के पक्ष में निकले। हालांकि कुल 7582 पोस्टल वोट जिले में पहुंची थी। इनमें से 4245 भाजपा के डॉ संजीव बालियान तथा 1501 गठबंधन के चौधरी अजित सिंह को मिली। अन्य वोटे दूसरे प्रत्याशियों को भी डाक से मिली है। 1703 डाक मत निरस्त किए गए।