फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को दैनिक व्यवहार में करें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म डिग्री कालेज में आयोजित स्वच्छता गोष्ठी में एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता को दैनिक व्यवहार में शामिल करने का आह्वान किया। कहा कि स्वच्छता को अपनाकर हम बीमारियों को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

एनसीसी की दो प्लाटून 82 यूपी बटालियन की ओर से आयोजित गोष्ठी में कैडेट ने स्वच्छता पर विचार रखे। ऋतिक, सोनाली, मुस्कान शर्मा ने शहर को साफ रखने का संदेश दिया। कहा कि स्वच्छता महत्वपूर्ण विषय है। इसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ एसएन सिंह ने स्वच्छता रखने के फायदे बताए। प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। कहा कि एनसीसी कैडेट इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लोगों में जागरूकता आएगी, तो वह स्वच्छता को अपनाएंगे। गोष्ठी को डॉक्टर कुलदीप मलिक, डॉ. नागेंद्र, विपिन कुमार, संदीप कुमार, नितिन कुमार, अंशुल शर्मा, कर्मजीत कौर, रवि कुमार, अरुण कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें