फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई अधिकारियों की टीम ने रेलवे दोहरीकरण को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली से आई रेलवे अधिकारियों की टीम ने खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे दोहरीकरण को परखा। अधिकारियों ने रेल के अलावा ट्राली से भी निर्माणाधीन ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां कार्य कर रहे इंजीनियरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेरठ से खतौली के बीच रेलवे दोहरीकरण का कार्य गत वर्ष पूरा हो गया था। किसानों से मुआवजा के विवाद के निस्तारण के बाद अब खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। रेलवे अधिकारियों ने इस दोहरीकरण को इसी वर्ष पूरा करने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को दिल्ली से आए उत्त्तर रेलवे निर्माण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीप राय, चीफ इंजीनियर प्रमोद शर्मा, डिप्टी चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिक रामनिवास के साथ प्रवीण कुमार, मनीष धवल समेत 40 अधिकारियों की टीम ने उज्जैनी एक्सप्रेस से यहां आकर निरीक्षण किया। टीम ने पहले ट्रेन से ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया। मुजफ्फरनगर स्टेशन पर यहां के अधिकारियों के साथ बैठक ली। इसके बाद ट्राली से मुजफ्फरनगर से लेकर खतौली तक रेलवे दोहरीकरण का जायजा लिया।

साईं धाम के सामने बनेगा नया स्टेशन
मुजफ्फरनगर। रेलवे दोहरी करण की जद में मुजफ्फरनगर का पुराना स्टेशन आ रहा है, जिस कारण नया स्टेशन साईं धाम के सामने बनेगा। प्लेटफार्म नंबर पर नया ट्रैक बनेगा। टिकटघर, आरक्षण विंडो, पूछताछ आदि भी यहां से हट जाएंगे। आगामी छह माह में नया स्टेशन बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


छह माह बाद 16 जुलाई से चलेगी जालंधर इंटरसिटी
मुजफ्फरनगर। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली-मेरठ-जालंधर के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन जालंधर इंटरसिटी (सुपर)का संचालन बहाल कर दिया है। बीते छह माह से यह ट्रेन बंद थी। दिल्ली से जालंधर और जालंधर से दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन 16 जुलाई से फिर से चलेगी। इस ट्रेन के चलने से पंजाब आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें