मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अंग्रेजी अध्यापकों की नियुक्ति के द्वितीय चरण के लिए शिक्षकों ने परीक्षा दी। सरकुलर रोड स्थित डायट में हुई परीक्षा में जिले के बेसिक शिक्षकों ने अर्हता पूरी करने के लिए अंग्रेजी की परीक्षा दी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य भीम सिंह ने बताया कि निदेशालय के निर्देश पर अंग्रेजी अध्यापकों की पात्रता के लिए परीक्षा कराई गई। पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई परीक्षा के बाद चयनित अध्यापकों को अंग्रेजी पेटर्न के चुने गये स्कूलों में नियुक्ति दी जायेगी।
काउंसिलिंग के बाद मिलेंगे 122 शिक्षकों को स्कूल
मुजफ्फरनगर। अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया के बाद जिले में आये 122 शिक्षकों को काउंसिलिंग के बाद प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। लंबे इंतजार के बाद स्थनांतरण होकर आये शिक्षकों में 98 महिला अध्यापक है। अंतरजनदीय स्थानांतरित अध्यापकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने ज्वाइनिंग करा ली है। शैक्षिक पत्रों की जांच के बाद अब उन्हें परिषदीय स्कूलों में पोस्टिंग का इंतजार है। काउंसिलिंग के लिए समिति बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष डायट प्राचार्य होंगे। काउंसिलिंग से पहले जनपद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची चस्पा की जायेगी। शिक्षक विहीन और एकल विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्तियां की जायेगी। डायट प्राचार्य भीम सिंह ने बताया कि शासन के नियमानुसार दिव्यांग अध्यापकों को पहले स्कूल चुनने का अवसर दिया जायेगा। पारदर्शिता के साथ पूरी प्रक्रिया निभाई जाएगी।