फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों ने मूल्याकंन केंद्र पर जडा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। समान कार्य, समान वेतन के साथ ही अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र जीआईसी पर ताला लगा दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जिलाध्यक्ष स्नेहलता मिश्रा के नेतृत्व में माध्यमिक विद्यालयों में वित्तविहीन शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। राजकीय इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर ताला जड़ने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा किया। सीएम के नाम सीओ सिटी हरीश भदौरिया को एक ज्ञापन सौंपा। वित्तविहीन शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत वित्तविहीन शिक्षक पिछले करीब 30 वर्षों से भेदभाव के शिकार होकर भुखमरी के कगार पर हैं। सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम देकर भी उनको दोयम दर्जे पर रखा गया है। प्रदर्शन के दौरान वित्तविहीन शिक्षकों ने जिविनि कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी भी की। मौके पर स्नेहलता मिश्रा, मासूम त्यागी, ऋषिपाल सिंह, तिरसपाल पुंडीर, देवेंद्र कुमार, नवीन त्यागी, निर्वेश कुमार सिंह, ईश कुमार, अनुज मित्तल, सुमन लता, कौशर जहां, जयवती और विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें