फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया टूटने से मार्ग में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरवट फाटक के पास सुभाष नगर क्षेत्र में ढाई वर्ष पूर्व बनी पुलिया टूटने से सड़क पर पानी भर गया है। आम जनता का मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। लोगों ने समस्या को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वार्ड 29 में ढाई साल पहले बनी पुलिया टूटने से गंदगी फैल गई है। आम आदमी का मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। परेशान लोगों ने सोमवार को जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सभासद प्रेमी छाबड़ा और विवेक चुग्घ पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। सड़क के एक तरफ प्रेमी छाबड़ा और दूसरी तरफ विवेक चुग्घ के वार्ड हैं। नाले की सफाई नहीं होने से पानी सड़क पर आने से आम जनता को अधिक परेशानी हो रही है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान राजकुमार, शमीम, साजिद, अनिल, रीनू, शकील, मनोज गुप्ता, यश गुप्ता, संजय शर्मा, रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें