विद्युत निगम ने तहसील का विद्युत कनेक्शन काटा
जानसठ। विद्युत निगम ने तहसील पर करीब 3.18 लाख रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया है। वहीं, विद्युत निगम ने गांव संभलहेड़ा में कैंप लगाकर 6.75 लाख रुपये वसूल किए।
प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत बकाया वसूल करने के लिए प्रमुख सचिव के आदेश पर सरकारी विभागों पर विद्युत कनेक्शन का बकाया बिल होने पर कनेक्शन काटने के आदेश पारित किए गए हैं। सोमवार को विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार ने तहसील जानसठ पर 3.18 लाख रुपये बकाया होने पर तहसील का विद्युत कनेक्शन काट दिया। उन्होंने बताया कि जिस किसी भी सरकारी विभाग पर विद्युत का बकाया है, उन सभी के कनेक्शन काटे जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर विद्युत निगम के एसडीओ भुवन राज सिंह ने बताया कि गांव संभलहेड़ा में एक कैंप का आयोजन किया गया। 80 उपभोक्ताओं के बिल ठीक कर बकाया जमा कराया गया, जिसमें 6.75 लाख रुपए वसूल किए गए। कैंप में विद्युत निगम के जेई अजय कुमार, बॉबी लाल, राधिका, भरतवीर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।