फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि अधिकारी किसानोें की समस्याओं को गंभीरता से लें और संवेदनशील होकर समय सीमा के अंतर्गत शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने किसानों को उन्नतशील बीज एवं कृषि रसायन आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने आश्वस्त किया कि जब तक खेतों में गन्ना है चीनी मिलों में पेराई चलती रहेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में किसान दिवस पर डीएम ने कहा कि किसान कर्ज राहत योजना में दस मार्च तक किसान अपनी शिकायत रख सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना मिलें किसानों के समस्त गन्ने की पेराई सुनिश्चित करेंगी। समस्त गन्ना पेराई करने के बाद ही बंद होंगी। उन्होंने बताया कि किसानों का गन्ने का बेसिक कोटा और कुल गन्ना उत्पादन के 85 प्रतिशत का जो अंतर है उसे बॉंड इंक्रीमेंट करके भरा जाएगा, जिससे कृषकों की पर्चियां बढ़ेंगी। डीएम ने डीसीओ को आदेश दिए कि गन्ना मूल्य भुगतान भी 14 दिन की अवधि के अंदर कराना सुनिश्चित करें। पीओएस मशीनों की खराबी दूर कराने के संबंध में शासन स्तर पर वार्ता करने के निर्देश एआर कोआपरेटिव को दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद आदि मिलने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मशीनों से मृदा परीक्षण कराए जाने के आदेश दिए और कहा कि इससे किसानों को यह जानकारी मिल सकेगी कि उन्हें उनकी फसल के लिए कितना उर्वरक एवं पेस्टीसाइड्स डाले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं गन्ना तौल में गड़बड़ी है तो उसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि बिजली लाइन से होने वाली फसल हानि एवं पशु हानि के प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही कराते हुए संबंधित को मुआवजा राशि का भुगतान कराया जा रहा है। किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में खाद, बीज व कीटनाशक दवाईयों के विक्रेताओं की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि स्प्रिकलर सैट सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाने की योजना जनपद के तीन ब्लॉकों में चल रही है, इसमें बघरा, चरथावल के किसान योजना का लाभ प्राप्त कर सकतें है। सीडीओ अंकित अग्रवाल, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, डीसीओ, एआर कोऑपरेटिव सहित किसान नेता एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें