फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने युवक से शादी करने को थाने में हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने शादी की जिद पर थाने में हंगामा काटा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
किशोरी ने गांव के युवक से शादी करने की जिद पर थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं युवक के इंकार करने पर किशोरी ने युवक को हवालात में बंद करा दिया। परिजनों ने किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी करने की जिद पर अडिग रही। इसके बाद में युवक ने तीन साल बाद किशोरी से शादी को लिखित में दिया, तब कहीं जाकर वह मानी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार को गांव के ही युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने उसको काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। मामला थाने तक जा पहुंचा। किशोरी ने शादी करने की जिद करते हुए थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। किशोरी के साथ युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया था। किशोरी ने युवक को हवालात में बंद करा दिया। थाने मेें दोनों परिवारों से लोग थाने पहुंच गए थे। परिजन किशोरी को बार बार समझाते रहे, इसके बावजूद वह अपनी जिद पर अडिग रही। थाने में काफी देर तक किशोरी ने हंगामा किया। बाद में समझाने पर किशोरी इस बात के लिए राजी हुई कि अगर युवक उसको लिखित में यह लिखकर दे कि वह तीन साल बाद उससे ही शादी करेगा, तो वह मान जाएगी। परिजनों के कहने पर युवक ने शादी करने के लिए एक पत्र लिखा और किशोरी को थमाया। इसके बाद ही किशोरी मान गई। दोनों परिवारों में समझौता होने के बाद पुलिस ने युवक को हवालात से छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें