फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों से होगी सफाई की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के सरकारी कार्यालयों में अब अफसर अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाएंगे। बाउंड्रीवाल से लेकर फुटपाथ तक पर सफाई होगी। डीएम ने अब से पहले चल रहे अभियान को लेकर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

डीएम अजय शंकर पांडेय ने स्वच्छता के लिए सफाई अभियान चला रखा है। अभियान में प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक सरकारी कार्यालय, प्रत्येक सरकारी अधिकारी निवास को लक्ष्य बनाया गया है। डीएम ने कार्ययोजना तैयार करते हुए कहा कि लोग चारदीवारी के अंदर सफाई तो करते हैं लेकिन बाहर सड़क की सफाई को नगर पालिका के भरोसे छोड़ देते है। नगरवासियों से पूर्व में अपील भी की थी कि दस मिनट सफाई को दें। इसका उद्देश्य यह है कि अपने घर की चारदीवारी के बाहर सड़क पटरी तक पूर्ण सफाई हो। गंदगी न फैलाए, कूड़ा इकट्ठा न होने पाए व घास, झाड़ियों की भी सफाई हो। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि विद्युत निगम के सभी ट्रांसफार्मर के पास साफ-सफाई कराई जाए और वहां पर जमा घास-झाड़ियों व कूड़े को हटवाया जाए। इस कार्य को करने में नगर पालिका का इंतजार न करें अपने कर्मचारियों से साफ सफाई करा लें।
सचिव मंडी समिति को मंडी की चारदीवारी से सड़क पटरी तक साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। उन्होंने गन्ना शोध संस्थान के बाहर सफाई के भी निर्देश दिए। नागरिकों, शिक्षण संस्थाओं, गृहस्वामियों, व्यवसायी से अनुरोध किया है कि सभी अपने स्थान की चारदीवारी के बाहर भी सड़क पटरी तक सफाई करें। अगर प्रत्येक दिन ऐसा होने लगे तो नगर पालिका पर काम का बोझ कम होगा और शहर में सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा। अभियान का नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें