पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण कराए जाने की मांग
खतौली। गांव भैंसी में पश्चिम उत्तर मुक्ति मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम उत्तर प्रदेश का निर्माण कराया जाए। बड़ा प्रदेश होने के कारण उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है, यहां शिक्षा व चिकित्सा की आजादी के 71 साल बाद भी समुचित व पूर्ण व्यवस्था नहीं हो पाई है। पूरा प्रदेश गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व अव्यवस्था की चपेट में है। इसलिए इसको चार भागों में बांटना अनिवार्य हो गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. पहल सिंह सैनी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी एडवोकेट, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह, हाफिज मुर्तजा त्यागी, विनोद सैनी, नरेश कुमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे।