फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के बाद छोड़े गए हिरासत में लिए गए छह मदरसा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ के बाद छोड़े गए हिरासत में लिए गए छह मदरसा छात्र
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के साथ एटीएस जिन छह मदरसा छात्रों को साथ ले गई थी। उन्हें देर शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एटीएस ने उनका सारा सामान भी लौटा दिया। पुलिस गिरफ्त से आजाद होने पर छात्रों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया।
विज्ञापन

एटीएस मोहल्ला खानकाह में स्थित नाज मंजिल से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के साथ ही छह अन्य मदरसा छात्रों को भी शक की बुनियाद पर अपने साथ ले गई थी। लेकिन देर शाम पूछताछ करने के बाद सभी छात्रों को छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक एटीएस ने नाज मंजिल से आतंकियों के अलावा कश्मीर निवासी जाहिद बट, ओडिशा निवासी अख्तर, आजमगढ़ निवासी जीशान, ताबिश, अब्दुल्ला और अशरफ को भी हिरासत में लिया था। जिन्हें टीम अपने साथ सहारनपुर ले गई थी। दिनभर पूछताछ करने के बाद जब उनके पास से टीम को कुछ नहीं मिला तो देर शाम सभी छात्रों को छोड़ दिया गया। खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने के बाद हिरासत में लिए गए सभी छह छात्रों को देर शाम छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं उनके कमरों से बरामद किया गया सामान भी जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें वापस कर दिया गया है। उधर, एटीएस की गिरफ्त से आजाद होकर अपने कमरे पर पहुंचे छात्रों से मिलने के बाद मदरसा छात्रों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान छात्रों ने पुलिस गिरफ्त से आजाद होने पर अल्लाह का शुक्र अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें