फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम और परेशानी का सबब बना नाला सुधार कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम और परेशानी का सबब बना नाला सुधार कार्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर के मुख्य चौराहे शिव चौक के आसपास नाला सुधार का कार्य परेशानी का सबब बन गया। नाले में ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं, लेकिन कई दिन से काम बंद होने से निर्माण सामग्री और पाइप सड़क पर पड़े हैं। इससे आवागमन में बाधा हो रही है तथा दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है।
नगर के नालों में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। अमृत योजना के तहत जल निगम इस काम को करा रहा है। करीब 15 दिन पहले रुड़की रोड पर पोस्ट आफिस के पास ह्यूम पाइप डालने का काम किया गया था। वहां पर कई दिन तक यातायात बाधित रहा था। अब पिछले करीब एक सप्ताह से बृज सिनेमा के बाहर नाला सुधार का काम शुरू हुआ है। यहां पर भी ह्यूम पाइप डाले जाने हैं। करीब चार दिन से काम बंद है। कार्य के लिए आई निर्माण सामग्री तथा पाइप सड़क पर पड़े हुए हैं। इससे यहां दिन भर जाम लगा रहता है। स्थानीय दुकानदारों इस्लामुद्दीन व परमजीत सिंह ने बताया कि कई दिन से काम नहीं हो रहा है। जाम के अलावा यहां वाहनों से धूल उड़ती रहती है। नाले का कीचड़ निकालकर सड़क पर डाल दिया गया था। उसके सूखने के बाद वह धूल बनकर उड़ रहा है। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइटर का कट और बढ़ा रहा परेशानी
रुड़की रोड पर बृज सिनेमा के सामने नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है, वहीं पर सड़क के डिवाइडर में कट है। इस कारण चालक अपने वाहन इस कट से घुमाते हैं। इससे जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी ई-रिकशाओं को लेकर आती है। रोड पर ई-रिकशा की भरमार रहती है। डिवाइडर से दुपहिया व चार पहिया वाहनों के अलावा चालक ई-रिकशाओं को भी मोड़ते हैं। इससे मौके पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें