फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में गुर्जर धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भारतीय गुर्जर परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मोहल्ला शिवपुरी में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य गुर्जर धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। बैठक में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

डा. जयसिंह गुर्जर कुरुक्षेत्र ने कहा कि पूरे देश से गुर्जर अयोध्या घूमने जाते हैं। वहां ठहरने की और भोजन आदि की व्यवस्था नहीं हो पाती है। इसलिए अयोध्या में गुर्जर धर्मशाला बनाया जाना आवश्यक है। जम्मू कश्मीर के कठुआ के चौधरी शेर अली ने कहा कि सभी तीर्थ स्थानों पर गुर्जर भवन बनाएं जाने आवश्यक है। मास्टर शैतान सिंह गुर्जर सोंकर ने कहा कि राजस्थान के सभी प्रसिद्ध स्थानों पर गुर्जर धर्मशालाएं बनी है। अयोध्या श्रीराम की जन्म भूमि होने के कारण वहां गुर्जर धर्मशाला बनाई जाना बिरादरी हित में है। सत्यपाल सिंह जगाधरी ने भी गुर्जर धर्मशाला बनाने के लिए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। भारतीय गुर्जर परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद शमी खटाना ने बताया कि महाराज रणछोड़ जालौन वालों ने गुर्जर आश्रम अयोध्या में धर्मशाला हेतु भूमि दिए जाने के लिए स्वीकृति दी है और साथ ही आर्थिक सहायता का भी वचन दिया। सभी वक्ताओं के विचार जानने के बाद अयोध्या में गुर्जर धर्मशाला बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
बैठक में मोहम्मद राणा जम्मू, नारायण विश्वनाथ चौधरी जलगांव, हुकुम सिंह, धन सिंह पाटिल शहादा, बालकदास अयोध्या, अजाज भड़ाना जम्मू कश्मीर, मोहम्मद कादिर बानी कश्मीर, जगदीश पंवार, गुलाब सिंह जगाधरी, हाजी रईम अली कश्मीर, सत्येंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मोहम्मद शमी खटाना लखनऊ और संचालन केपी सिंह दिल्ली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें