फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कन्या पाठशाला की छात्राओं ने दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान गणेश के भजनों पर खूब थिरके कदम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा 12वें गणेश जन्मोत्सव पर एसडी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा भगवान श्री गणेश के भजनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सनातन धर्म सभा भवन और गणपति धाम में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वट हॉल में श्री सिद्घि विनायक गणेश समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ एसडी गर्ल्स की प्रधानाचार्या अनिता शर्मा एवं दीपा सोनी, महिमा स्वरूप और कंदर्प स्वरूप ने दीप प्रज्वलित किया। एसडी कन्या पाठशाला इंटर की छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। छात्राओं की एक के बाद एक प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। कार्यक्रम में पंडित अवध राज आचार्य जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। समिति की ओर से संजय कुमार गर्ग, नरेश कुमार गुप्ता, विपुल भटनागर सभासद, विकास गुप्ता सभासद, सुनील अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, पंकज सिंघल, पंकज धिरमानी, अमित बंसल, संदीप गोयल, मनोज अग्रवाल, पवन सिंघल आदि उपस्थित रहे। सनातन धर्म सभा भवन में विद्वान पंडितों ने विधि विधान से पूजन किया। यज्ञमान चंद्रभान खन्ना, त्रिलोकचंद, अचिन मित्तल, नंद किशोर, रजनीश मित्तल, संदीप गर्ग, वागीश स्वरूप, अन्नू सराफ, पुष्पेंद्र अग्रवाल आदि रहे। गणपति धाम मंदिर में भी पूजा अर्चना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें