फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे के विकास को कई मदों में धनराशि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के विकास को कई मदों में धनराशि जारी
विज्ञापन

पुरकाजी।
नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को विधायक प्रमोद उंटवाल ने प्रेस वार्ता की। बताया कि विकास के लिए शासन से स्वीकृत तीन करोड़ रुपये में से पहली किस्त डेढ़ करोड़ रुपये की आ चुकी है। इसके अलावा डूडा विभाग से मलिन बस्तियों के लिए एक करोड़ शासन द्वारा मंजूर किया गया, जिसमें 50 लाख आ गए हैं। इसके अलावा भी विधायक निधि से कस्बे में विकास कराया जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड के आधुनिकीकरण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। पहली किस्त पांच लाख रुपये की आ गई है। उसके उपरांत विधायक ने भाजपा नेता विरेंद्र प्रताप सिंह के यहां कार्यकर्ताओं की बैठक ली। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा को स्कूलों में ड्रेस, जूते आदि के वितरण कार्यक्रम कराने को कहा। इस दौरान हरिराम सक्सेना, नरेश मिगलानी, कनवर लाल, डा ओपी गौतम, विरेंद्र सिंह, राजू राठी, सुशील कर्णवाल, निर्दोष जैन, कपिल मित्तल, मणिकांत गोयल आदि मौजूद रहे।

युवक के साथ मारपीट की
पुरकाजी। लखनौती निवासी किसान अनुज चौधरी का पुत्र कुश कुमार बुधवार को बुग्गी से उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में गन्ना लेकर जा रहा था। रास्ते में ग्राम अब्दुलपुर में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी जेब से 900 रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने थाने पर नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार घायल
पुरकाजी। रुड़की के ग्राम बडेपुर निवासी इकराम मंगलवार रात्री साथी इलियास के साथ बाइक द्वारा पुरकाजी से गांव जा रहा था। पुरकाजी बाईपास पर ग्राम भूराहेडी के निकट हरिद्वार की तरफ से आ रही एक टूरिस्ट बस ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर बस को कब्जे में लेकर चालक दिल्ली के ग्राम बुराड़ी निवासी लक्ष्मण सिंह को हिरासत में लिया है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें