फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की गुमशुदगी पर गंभीर कदम उठाये सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू शक्ति संगठन ने डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने बच्चों की गुमशुदगी के प्रकरणों में गंभीर कदम उठाते हुए ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे बिछुड़े बच्चों का आसानी से पता लगाया जा सके। बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि देश में प्रतिदिन छोटे बच्चे अपने परिवार से बिछुड़ जाते हैं। लाख प्रयासों के बाद भी ये बच्चे परिजनों से नहीं मिल पाते हैं। पुलिस केवल औपचारिकता पूरी कर गुमशुदगी दर्ज कर लेती है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार ने देश भर में नागरिकों के आधार कार्ड बनाकर उनकी पहचान को इलेक्ट्रानिक डिवाइस से लिंक कर दिया है। उसी प्रकार छोटे बच्चों का रिकार्ड रखा जाए। इससे यदि बच्चों के साथ कोई हादसा होता है तो उनकी लावारिस लाशों को उनके अभिभावकों तक पहुंचाना आसान हो सके। इसके लिए देश के प्रत्येक थाने में बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाए। प्रदर्शनकारियों में संजय अरोरा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, सुनील वर्मा, अंकित मित्तल, अमरीश शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, कन्हैया शर्मा, पुष्पेंद्र गोयल, डॉ शैलेंद्र गौतम, अनुराग गर्ग, अनिकेत जैन, प्रमोद अग्रवाल, लोकेश गौतम, अनिरुद्ध राजपूत, तरूण गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें