फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालिका की मौत, दंपति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बच्ची की मौत
विज्ञापन

छपार। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपति को अनियंत्रित टैक्ट्रर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जनपद हरिद्वार के गांव संघीपुर, थाना रुड़की निवासी दानिश अपनी पत्नी खुशनशीब और पांच वर्षीय पुत्री फारिया के साथ अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा आया था। सोमवार शाम शादी समारोह से बाइक से लौट रहा था। वह बरला-बसेड़ा मार्ग पर स्थित तेजलहेड़ा चौराहे पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित टैक्ट्रर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरकाजी, छपार क्षेत्र की आपूूर्ति बंद रहेगी
छपार। बरला बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर परिवर्तन के चलते मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। पुरकाजी एसडीओ नितिन कुमार ने बताया कि मंगलवार को बरला बिजलीघर में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर बदला जाएगा, जिसके चलते मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें