फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर पुलिस ने सहयोग मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर पुलिस ने सहयोग मांगा
विज्ञापन

मीरापुर। रामराज थाना परिसर में होली के पर्व के मद्देनजर क्षेत्र के नागरिकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि होली के पर्व पर किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए तथा होली के पर्व पर किसी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से क्षेत्र में शांति पूर्वक होली पर्व मनाने की अपील की। बैठक में अवतार सिंह, बूटा सिंह, संजय कुमार, चन्द्रगुप्त, नाहर सिंह, प्रदीप चौहान, मेजर सिंह, धनिराम आदि लोग मौजूद रहे।
झगडे़े में युवती
समेत दो घायल
मीरापुर। ग्राम तुल्हेड़ी में बिजली का केबिल डालने को लेकर हुए विवाद में युवती सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम तुल्हेड़ी खालिद पुत्र रियासत अपने घर पर बिजली के कनेक्शन का केबिल लगवा रहा था। यह केबिल पड़ोसी दिलशाद पुत्र हबीब के घर के उपर से होकर गुजर रहा था। दिलशाद ने अपने घर के उपर से केबिल जे जाने का विरोध किया तो खालिद, साकिर व माजिद ने दिलशाद और उसकी बहन नाजमा पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के पहुचने पर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल नजमा व दिलशाद के उपचार के लिए जानसठ भर्ती कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मॉडर्न इंटर कॉलेज की टीम ने मैच जीता
मीरापुर। रामराज कस्बे के मॉर्डन इंटर कालेज के मैदान में चार टीमों की क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में सोमवार को मवाना टीम को मॉडर्न इंटर कॉलेज की टीम ने 36 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में मैन आफ द मैच बिट्टू रहा। मार्डन इंटर कालेज ने निर्धारित 20 ओवर मे 172 रन बनाए, जबकि मवाना टीम 17 ओवर में केवल 136 रन बनाकर आउट हो गयी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली
मीरापुर। श्रीहरि संकीर्तन मंडल मीरापुर के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति भगवान कृष्ण का डोला भव्य शोभा यात्रा और बैंड बाजों सहित निकाला गया। शोभायात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। श्री हरिसंकीर्तन मंडल मीरापुर की ओर से रंगभरी एकादशी पर भगवान कृष्ण का डोला सत्संग भवन से प्रारंभ हुआ। इस का शुभारंभ सुधीर कुमार गुप्ता ने किया। इसके बाद शोभायात्रा सत्संग भवन से शुरू होकर चौक बाजार, सुभाष बाजार, सर्राफा बाजार, घास मण्डी, कोटला, वैश्य धर्मशाला तक निकाली गयी। शोभायात्र का नगर के अनेक स्थानो पर भव्य फूलो की वर्षा कर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर प्रवीण कुमार अग्रवाल, घनधयाम दास, नरेश रस्तौगी, राघव रस्तौगी, नीरज शारद, मोहित लखोटिया, विनोद राजवंशी, प्रशांत, रोहित, चंद्रपाल भटनागर, देवेंद्र, प्रमोद कुमार, पंडित वासुदेव शर्मा आदि सक्रिय रहे।
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें