नदियों के संरक्षण के लिए जनता का समर्थन मांगा
मुजफ्फरनगर। नदियों के संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान में ईशा फाउंडेशन ने लोगों को जागरूक करने का काम किया।
भोपा रोड पर ईशा फाउंडेशन की कार्यकर्ताओं ने अलका अग्रवाल के नेतृत्व में नदी संरक्षण को लोगों को जागरूक किया। लोगों को वह नंबर भी बताया गया, जिस पर मिस्ड कॉल करने से अभियान को समर्थन मिलेगा। बड़ी संख्या में लोगों ने मिस्ड कॉल की। तरनी अग्रवाल, संगीता गोयल, सुमन अग्रवाल आदि शामिल रहे।
ग्राम प्रधानों का डीएम ऑफिस पर धरना
मुजफ्फरनगर। बघरा ब्लाक के सोहजनी जाटान गांव के प्रधान पर भ्रष्टाचार में मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में प्रधानों ने डीएम ऑफिस पर धरना दिया। प्रधानों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि बिना बात के प्रधानों को फंसाया जा रहा है। गांव में शौचालयों की जांच सीएलटीएस ने की थी। प्रधानों का इससे कोई संबंध नहीं है। प्रशासन को इन्हीं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। अध्यक्ष नफीस ने और संचालन मद ने किया। बड़ी संख्या में प्रधान शामिल रहे।