फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से शहर बना तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन ठहरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में शुक्रवार को भारी बारिश से शहर की सड़कें ही तालाब बन गईं। बारिश के कारण जनजीवन ठहर गया। भारी बारिश के कारण लोगों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। शिवचौक हो या प्रकाश चौक आम आदमी का पानी से निकलना मुश्किल हो गया। मुख्यमार्गों पर पानी भरने से जहां आवागमन प्रभावित हो गया, वहीं, शहर की निचली बस्तियों में पानी भरने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। रामपुरी में मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चा घायल हो गया। हालांकि मौसम सुहावना होने के कारण लोगों ने राहत भी महसूस की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से जिले में लगातार बारिश हो रही है। पूरी रात बारिश के बाद शुक्रवार को दिन में तेज बारिश हुई। दोपहर बाद बारिश इतनी तेज हुई कि शहर की सड़कें भी तालाब बन गई। देर रात तक बारिश लगातार होती रही। भारी वर्षा के कारण शिवचौक पर इतना पानी भर गया कि कार और मोटरसाइकिल का निकलना भी मुश्किल हो गया। एक घंटे तक यहां पानी लगातार भरा रहा। बकरीद पर बाजार में खरीदारी करने आने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के प्रकाश चौक पर भी पानी भरने की यही स्थिति रही। शहर के निचले इलाकों में भी पानी भरने से लोगों का सड़क पर निकलना दुश्वार हो गया। रामपुरी, जनकपुरी, खालापार, कृष्णापुरी के लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। रामपुरी में मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें