फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के उपाए बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करें
विज्ञापन

मीरापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा गांव टिकौला के प्राथमिक विद्यालय में सेमीनार किया गया। वक्ताओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताए तथा पॉलीथिन प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि व तिसंग बावना मंच के अध्यक्ष चौधरी उधम सिंह ने कहा कि प्रकृति के लगातार दोहन से प्रकृतिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इस संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण एवं मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। संचालन शिक्षिका रीना सिंह और वन दरोगा मोहन कुमार बहुखंडी ने किया। डॉ एसपीएस राणा, डॉ अक्षय कात्यान, डॉ राम कुमार चौहान आदि ने विभिन्न रोगों की जानकारी देते हुए उनके बचाव के उपाय बताए। क्षेत्रीय वनाधिकारी मनोज कुमार बलोधी ने आभार जताया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान टिकौला चौधरी नाहर सिंह ने की। प्रधान चंद्रगुप्त, मोहन कुमार बहुखंडी, कुंवरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, प्रहलाद सिंह, प्रियंका, लताफत, सखावत, गययूर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिता-पुत्रों का चालान
मीरापुर। पुलिस ने गांव कैलापुर में जमीन विवाद के चलते पिता- पुत्रों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया। चालान किए गए लोगों में राजपाल पुत्र छिम्मन, प्रवेश व अंकित पुत्रगण राजपाल शामिल हैं।
हमला किया
मीरापुर। गांव कासमपुर खोला निवासी बबलू पुत्र रघुवीर ने थाने में पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते रास्ते में उसे घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। उधर कस्बे की थावर वाली मस्जिद के निकट रहने वाले भूरा पुत्र इलियास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि जुआ खेलने से मना करने पर दो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

---------------
सच्ची प्रार्थना को स्वीकार करते हैं प्रभु
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो समाचार
मीरापुर। कथाव्यास स्वामी करुण दास महाराज ने कहा कि भगवान ही सबके दुख हरण करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आगे यदि कोई भक्त सच्चे मन से झोली फैला कर कुछ मांगता है, तो उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। श्रीकृष्ण जगत पिता हैं। उनके समक्ष याचना करने के बाद किसी के सामने याचना करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने महाभारत काल के अनेक प्रवचन सुनाते हुए कहा कि भगवान ही सबके दुखों के हरणकर्ता हैं। कथास्थल पर बालिका श्रेया कंसल ने कृष्ण के रूप तथा नेहा गुप्ता ने रुक्मिणी के रूप में नाटिका प्रस्तुत की। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मानव के कष्ट दूर होते हैं। सभी को सच्चे मन से प्रभु के चरणों में ध्यान लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें