ग्राम प्रधान स्वच्छता पर स्वयं अगुवाई करें
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि ग्राम प्रधान ग्राम स्वराज अभियान में स्वच्छता पर स्वयं अगुवाई करें। ग्राम प्रधान सफाई करेंगे, तो ग्रामीण अपने आप उनसे जुड़ते चले जाएंगे। गांधी जी के स्वच्छता के सपने को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पूर्ण कर रही हैं।
रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में आयोजित गोष्ठी में डॉ बालियान ने कहा कि विकास कार्यों की रैकिंग में मुजफफरनगर टॉप-10 में होना चाहिए। नदियों और तालाबों को साफ रखा जाए। ठोस और दृश्य अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था हो। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू कराया जा रहा है, जिससे शहर का गंदा पानी नदी में न गिरे। गोष्ठी को शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, प्रमोद उंटवाल, विधायक उमेश मलिक ने भी घर अपने शहर और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ग्राम प्रधानों और जनसमुदाय से अपेक्षा की। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि आज जनपद की सभी 498 ग्राम पंचायतों में एक साथ सफाई अभियान चल रहा है। स्वच्छता विशेषज्ञ मेवालाल बताया कि किस प्रकार हम कूड़े कचरे से तरल एवं कंपोस्ट खाद तैयार कर किसान अधिक पैदावार प्राप्त कर सकेंगे। अधिक पैदावार लेने के लिए यूरिया और पेस्टीसाइडस का प्रयोग कम करते जाए । उन्होंने बताया कि खेतों की मेढो को मजबूत कर और गहरी जुताई कर तथा बरसात का पानी खेतों में रोककर केचुवों की संख्या बढायें। कूडा प्रबंधन और स्वच्छता पर विस्तार से ग्राम प्रधानों और जनसमुदाय को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कृषि से जुडे सभी अधिकारी, बीडीओ आदि मौजूद रहे।