फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में जहर घोल रहे है विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने विधायक विक्रम सैनी पर समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया। हाजी उमर अली के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सबका है। विधायक विक्रम सैनी को मर्यादा में रहते हुए कार्य करने चाहिए। ऐसी भाषा को लोकदल बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में मास्टर प्रदीप राणा, नुसरत कुरैशी, सुल्तान राव, ब्रजवीर सिंह, ओंकार, रियासत, मेजर जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विवाहिता को मारपीट कर निकाला
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव सादपुर निवासीआस मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री का निकाह मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी खालिद पुत्र मासूम अली के साथ किया था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी विवाहिता पुत्री के साथ मारपीट करते रहते हैं। आरोप है कि दो दिन पूर्व दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें