फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब मजदूरों को बीमारी के पैसे देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों को आवास के लिए भी मिलेंगे एक लाख
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार मजदूरों के लिए अब बीमारी के उपचार कराने के लिए भी पैसे भी देगी। प्रत्येक पंजीकृत मजदूर के खाते में बीमारी में देखभाल के लिए तीन हजार रुपये पहुंचाए जाएंगे। इसी के साथ प्रत्येक आवासहीन श्रमिक को मकान बनवाने के लिए एक लाख की सहायता दी जाएगी। दोनों योजनाओं पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक पति-पत्नी दोनों श्रमिक हैं तो भी तीन हजार ही मिलेंगे। श्रमिक यदि अविवाहित है तो उसे दो हजार एक वर्ष में बीमारी से उपचार के लिए मिलेंगे। इसी के साथ सरकार ने प्रत्येक आवासहीन श्रमिक को आवास उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया है। आवास के लिए प्रत्येक श्रमिक को एक लाख रुपया दो किश्तों में दिया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त डॉ अनिल सिंह ने बताया कि बीमारी से उपचार के लिए पैसा सीधे श्रमिक के खाते में जाएगा। यह योजना सभी पंजीकृत श्रमिकों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें