फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 के स्थान पर 125 दिन की मिलेगी रोजगार गारंटी : अग्रवाल

विज्ञापन
विकास भवन में विकसित भारत जी रामजी योजना की जानकारी देते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा में बदलाव के लिए लाया गया विकसित भारत जी रामजी विधेयक ग्रामीण श्रमिक को अधिक सशक्त बनाएगा। नए विधेयक के पास होने से योजना में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और किसी भी श्रमिक को अब साल में 100 के स्थान पर 125 दिन की आजीविका दिए जाने की गारंटी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण श्रमिकों के हित को सर्वोपरि रखते हुए रोजगार गारंटी को पहले से अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाया है।
सरकार का लक्ष्य है कि गांव का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उसे सम्मानजनक रोजगार के साथ स्थायी आजीविका मिले। उन्होंने कहा कि विधयेक रोजगार को अधिकार का रूप देता है। यह अधिनियम ग्रामीण श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिनियम में तकनीक के माध्यम से पात्रता जांच, भुगतान और निगरानी की मजबूत व्यवस्था की गई है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है, और लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलता है। इसमें सरकारी धन का दुरुपयोग रुकेगा।
उन्होंने कहा कि मनरेगा की मंशा रोजगार देने की है लेकिन उसमें फर्जी जॉब कार्ड, भुगतान में देरी और अपूर्ण कार्य जैसी समस्याएं रही थी। नए अधिनियम की विशेषताएं बताते हुए उन्होंने कहा कि खेती के बुआई-कटाई प्रमुख मौसमों में मजदूरोंं की कमी न हो, इसके लिए 60 दिन का काम आरक्षित है, जिससे अब 185 दिन तक का रोजगार संभव हो जाता है।
उन्होंने बताया कि मजदूरी का भुगतान अब प्रत्येक सप्ताह होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विजय सैनी, सुनील दर्शन, राजू अहलावत सहित सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें