मुजफ्फरनगर व सहारनपुर मार्ग पर रोहाना के निकट फोरलेन पर टोल प्लाजा के निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें रोहाना खुर्द के किसानों की जमीन टोल के लिए अधिकृत कर मुआवजा दिया गया था, लेकिन टोल के पास करीब एक दर्जन किसान एक ही परिवार के है। किसान पंकज, प्रशांत, मुन्नी देवी, बॉबी रानी, मोहित, रोहित, प्रिंस, राजेंद्र, छोटी देवी, बबली से बैनामा नहीं कराया गया और ये किसान मुआवजे से वंचित रह गए। इन किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठ गए। जिसमें भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के प्रतिनिधि के रूप में चेयरमैन संजीव भारद्वाज के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और निर्माण कार्य रुकवा दिया। अपर जिलाधिकारी वित्त सियाराम ने बताया की इस संबंध में किसानों से वार्ता चल रही है। इस दौरान बाबा आदेश, संजय, मुकेश, डॉ. प्रमोद, मनोज त्यागी, अनुज, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
बदमाशों ने स्कूटर सवार नगदी लूटी
भोपा। गांव बेहड़ा थ्रुरु निवासी केसर ने भोपा पुलिस को बताया की वह अपने स्कूटर पर सवार होकर गंगनहर पटरी से होता हुआ किसी कार्य से पुरकाजी जा रहा था। जैसे ही वह गांव निरगाजनी पावर हाउस के पास पहुंचा तो उसे चार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटर में डंडा मार कर रोक लिया। बदमाशों ने उससे तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए 17 हजार रुपये लूट लिए। राहगीरों को आता देख बदमाश भागने लगे तो एक बदमाश के चेहरे से नकाब हट गया। जिसकी उसने पहचान कर ली और पुलिस को जानकारी दी। उसके स्कूटर की डिग्गी में रखे 35 हजार की नगदी बची है। एसएसआई लेखराज सिंह का कहना है कि मामला लेनदेन व मारपीट का है। दोनों पक्षों ने थाने पर मौजूद है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।