एक युवक अपनी फर्जी नाम व पता बताकर टेंट हाउस की दुकान से करीब 20 हजार रुपये का सामान ठग करके फरार हो गया। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
मोहल्ला पुरबलियान निवासी विनोद कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी समारोह में टेंट का सामान किराये पर देने का काम करता है। 17 फरवरी को अनिल पुत्र महेंद्र निवासी मोहल्ला जैननगर बताकर उसकी टेंट की दुकान से सामान शिवमूर्ति पर भंडारा करने के लिए किराए पर लेकर गया था, जो आज तक वापस करने नहीं पहुंचा। विनोद ने बताए गए नाम व पते पर पूछताछ की तो इस नाम का कोई युवक रहता ही नहीं है। इस तरीके से फर्जी नाम व पता बताकर युवक टेंट मालिक से 20 हजार रुपये का सामान ठगकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।