मुजफ्फरनगर। टाउन हाल के मैदान में हुए श्याम फाल्गुन महोत्सव में श्याम प्रेमियों ने खाटू श्याम का गुणगान किया। प्रसिद्ध भजन गायक हरविंदर सिंह रोमी ने श्याम बाबा के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। खाटू श्याम के दरबार में श्याम बाबा के भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई।
खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति की ओर से शनिवार रात को श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि उद्यमी समाजसेवी भीमसैन कंसल ने दीप प्रज्वलन कर श्याम संध्या का शुभारंभ किया। प्रसिद्ध भजन गायक हरविंदर सिंह रोमी और मोना मेहता ने श्याम बाबा का गुणगान किया। भजनों से श्याम भक्तों को भावविभोर कर दिया। देर रात तक श्याम प्रेमी खाटू श्याम की भक्ति में डूबे रहे। बदरीनाथ दरबार में विराजित श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार दर्शन, श्री श्याम दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शनिवार को देर रात को श्री खाटू श्याम जी की महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
रघुराज गर्ग, मनीष तायल, विनोद तायल, ब्रज गोपाल छरिया, डॉ एमएल गर्ग के अलावा अमरीश सिंघल, विशाल गोयल, अमन गोयल, नवल अग्रवाल, रक्षित शर्मा, कमल, सचिन, विकास अग्रवाल, रविकांत सिंघल, आशीष गर्ग, अंकित, नवनीत गुप्ता, दीपक, मणिक, शिवम, सोम्य कुच्छल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।