फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली उत्सव में गीत-संगीत की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब सुप्रीम ने होली उत्सव में गीत और संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर होली सम्राट का ताज सुनील जैन और कल्पना जैन को मिला। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

लायंस क्लब सुप्रीम के होली उत्सव-2018 का आयोजन भोपा रोड स्थित बिंदल वाटिका में किया गया। क्लब के बच्चों ने जहां होली का जमकर आनंद लिया, वहीं महिला सदस्यों ने भी होली का जमकर आनंद लिया। होली के इस उत्सव में गीत और संगीत का विशेष आयोजन रहा। प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। होली सम्राट के ताज से लायन सुनील जैन और कल्पना जैन को सुशोभित किया गया। होली क्वीन के ताज से रीता अग्रवाल और लायन रजनीश अग्रवाल सुशोभित हुए। माह फरवरी एवं माह मार्च की विवाह वर्ष गांठ के लिए क्लब के सदस्यों को विशिष्ट अथिति राकेश बिंदल एवं पंकज अग्रवाल ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस सुंदर कार्यक्रम के आयोजन में लायन विख्यात अग्रवाल, साधना तायल, रश्मि बिंदल, लायन गिरीश अग्रवाल, अजय तायल, मयंक बिंदल एवं क्लब की सभी लेडीज का सहयोग रहा। विशेष रूप से क्लब प्रेसिडेंट लायन अंकित बिंदल, सत्य प्रकाश गोयल, रजनीश अग्रवाल, अजय गर्ग ने सहयोग दिया। नॉमिनेशन कमेटी चेयरपर्सन लायन आरपी गर्ग ने वर्ष 2018-19 की नई टीम के लिए लायन कमल गोयल को प्रेसीडेंट, लायन विपिन जैन को सचिव लायन अरुण खोसला को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें