पुरकाजी। कस्बे में बिजलीघर के निकट पुरकाजी निवासी किसान फययाज का खेत है जिसमें 15 बीघे खेत में किसान ने गन्ने की फसल लगा रखी है। जिसमें शनिवार शाम आग लग गई। जानकारी मिलने पर किसान के होश उड़ गए और वह अपने परिजनों के साथ खेत पर पहुंचा। किसान के अनुसार गन्ने को कम रेट में बेचना पडे़गा जिससे लाखों रुपये का नुकसान झेलना पडे़गा। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार की है।