फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शक्तर को पहचाने महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आंदोलन जनकल्याण की महिला विंग की बैठक में महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति की पहचान करनी होगी। समाज और राष्ट्रहित में रचनात्मक कार्य करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

उत्तरी सिविल लाइंस में महिला विंग की जिलाध्यक्ष बबीता राठी के आवास पर हुई बैठक में आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि महिला आरक्षण और व्यवहारिकता में काफी अंतर है। आज भी ज्यादातर महिला जनप्रतिनिधियों के बजाए उनके पति ही मीटिंगों में भाग लेते हैं, जो कि महिला आरक्षण का खुला मजाक है। वह सेना में महिला आरक्षण का विरोध करते हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे जातिवाद के जहर को समाप्त करने में मदद करें और ईमानदार जनप्रतिनिधियों का ही समर्थन करें।
बैठक में सर्वसम्मति से महिला विंग की जिला अध्यक्ष बबीता रठी को नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव में उतारने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरोज बाला, संतोष वर्मा, रिचा गुप्ता, रेणु शर्मा, वंदना, राजकुमारी, लता देवी, सुशीला, शकुंतला, नीलकांता, पिंकी, पदमा, शशि त्यागी, कुशल मलिक, मुनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें