फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विकास परिषद को बदनाम कर रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना गन्ना विकास परिषद में खड़ा हुआ विवाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना गन्ना विकास परिषद में दो गन्ना पर्यवेक्षकों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। झूठी शिकायतें और फर्जी जांच-पड़ताल को लेकर परिषद के अध्यक्ष ने दोनों कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ट्रांसफर किए जाने के लिए अधिकारियों को लिखा है। दोनों के खिलाफ उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर को भी रिपोर्ट भेजी गई है। मामले को लेकर परिषद में खींचतान बढ़ गई है।
विज्ञापन

रोहाना गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन चेतन सिंह रिंकू ने उप गन्ना आयुक्त को की गई शिकायत में बताया कि परिषद की छवि को धूमिल करने के इरादे से गन्ना पर्यवेक्षक विजयपाल सिंह और सहदेव सिंह ने झूठी शिकायतें कराई हैं। उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि उनकी परिषद में मंसूरपुर गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष श्यामपाल सिंह ने शिकायत की थी कि सड़क निर्माण में धांधली की गई है। इसको लेकर गन्ना आयुक्त डॉ वीबी सिंह ने तीन लोगों की जांच समिति बनाकर 17 जून को अधिकारी नामित किए, लेकिन गन्ना पर्यवेक्षक विजय पाल सिंह और सहदेव सिंह बिना बुलाए पहुंचे और जांच प्रभावित करने का कार्य किया, जबकि रिकार्ड में 17 जून को विजयपाल सिंह ने खुद को गांव मांगनपुर और सहदेव ने गांव दतियाना में सर्वे करना दिखाया है। जांच समिति के साथ मौजूद रहने के फोटो भी दिखाए गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि उनकी परिषद में कोई त्रुटियां नहीं पाई गई हैं। उसके बावजूद दोनों कर्मचारियों ने सड़कों की जांच कराने के नाम पर परिषद का नाम बदनाम किया है। अध्यक्ष ने दोनों कर्मचारियों का रोहाना से तबादला किए जाने का प्रस्ताव भेजा है। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि मामले में रिपोर्ट मांगी गई है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें