डीएम, एसएसपी समेत 1204 ने लगवाया टीका
मुजफ्फरनगर। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में शुक्रवार को डीएम और एसएसपी समेत अफसरों ने कोरोन वैक्सीन का टीका लगाया गया। जनपद में प्रथम पंक्ति के 1204 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण हुआ। पुलिस, राजस्व, नगर निकाय, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का वैक्सीनेशन हुआ। टीकाकरण का प्रतिशत 46.5 रहा। जनपद में 13 केंद्रों पर 2586 के सापेक्ष 1204 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
सीएमओ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शहर के शांति मदन हॉस्पिटल में डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इनके एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार, खतौली में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
पुलिस लाइन में सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने भी कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया गया। अधिकारियों ने सभी से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की। सीएमओ ने बताया कि आज जनपद में 46.5 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। जिसमें बुढ़ाना में 97, जानसठ में 88, मेघाखेड़ी में 110, मोरना में 58, खतौली में 120, पुरकाजी में 60, शाहपुर में 30, जिला महिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल में 641 लोगों को सहित कुल 1204 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ ने बताया कि अब 15 फरवरी को उन लोगों को टीका लगाया जाएगा जो किसी कारण से छूट गए है।
बूथ पर कोविड-19 का टीका लगवातीं डीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR