जनपद में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण के 12 और मरीज मिले हैं, इनमें से पांच केस शहर के दक्षिणी सिविल लाइंस के हैं। तीन मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अभी भी 88 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट और एंटीजन टेस्ट में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर में दक्षिणी सिविल लाइंस में पांच मरीज, गांधी कालोनी में दो, अंकित विहार में एक, सिखेडा में एक, खतौली के देवीदास मोहल्ले में दो, लिसौड़ा गांव में एक मरीज मिला है। सभी को उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को तीन मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक जनपद में कोरोना के 8586 केस मिल चुके है, जिनमें से 8386 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी भी 88 मरीजों का उपचार चल रहा है।