फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक में ट्रैक्टर ट्रॉली फंसी, हडकंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फाटक में ट्रैक्टर ट्रॉली फंसी
विज्ञापन

खतौली। बुआड़ा रोड के रेलवे फाटक में सोमवार की सुबह भूसे भरी ट्रैक्टर ट्राली फंस गई, जिसको लेकर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। इस दौरान फाटक के दोनों ओर सड़क पर जाम भी लग गया था। ट्रैक्टर चालक और रेलवे कर्मचारियों ने बमुश्किल ट्रैक्टर ट्रॉली को निकाला। इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हो सकी। ट्रैक्टर ट्रॉली के निकलने के बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन


बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया
मंसूरपुर। पुलिस ने पांच वर्षीय गुमशुदा बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक रविवार दोपहर दो बजे से अपने मामा के यहां शेरनगर, मुजफ्फरनगर से लापता हो गया था। रविवार की शाम करीब छह बजे अज्ञात व्यक्ति बालक को मंसूरपुर मिल रोड पर फल वाले के यहां छोड़ कर गायब हो गया था। पुलिस बच्चे को शाम को ही थाने में ले आई थी। पुलिस ने गुमशुदा बच्चे के बारे में विभिन्न थानों में सूचना दी। बच्चे आयान को उसके पिता गांव सांझक, शाहपुर निवासी इमरान को पुलिस द्वारा सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें