फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 कन्याओं का सामुहिक विवाह होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। आर्य समाज जीटी रोड पर मां शाकंभरी देवी सामूहिक विवाहोत्सव कमेटी की बैठक में अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि 10 फरवरी को विवाह उत्सव समिति व वंदना जागरण मंडल राजकुमार एंड पार्टी की ओर से 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। 9 फरवरी की रात को भवानी धर्मशाला में माता की चौकी होगी और विवाह उत्सव कृष्ण वाटिका बुआड़ा रोड पर संपन्न होगा। सतीश कंसल की अध्यक्षता तथा धर्मेंद्र तोमर के संचालन में हुई बैठक में कमल गर्ग, अमित अग्रवाल, भरतेश शर्मा, विपुल गोयल, जयपाल पेंटर, महेश सैनी, विनोद कुमार, रामकृपाल, संजीव भारद्वज, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्राओं ने योग व प्राणायाम सिखाए
खतौली। गांव सठेड़ी में चल रहे विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधाड़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के पांचवें दिन छात्राओं ने ग्रामीणों को योग व प्राणायाम करना सिखाया। छात्राओं ने बताया कि योग पद्धति से जटिल से जटिल रोगों का उपचार संभव है। प्राचार्य डा. विनोद कुमार शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी साधना सोम ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में सोमन, अरुणा सैनी, पारुल सैनी, रेनू, नीरा, तनु, शिफा, आयुषी, महिमा, पूजा, देवयानी, आंचल, भावना, शिवाक्षी, साक्षी, अर्चना, रितिका, स्वेता आदि छात्राएं मौजूद रही।

रविंद्र मंडल जोन प्रभारी बने
खतौली। बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन तथा मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने गांव मढकरीमपुर निवासी रविंद्र पाल को सहारनपुर मंडल जोन का प्रभारी बनाया है। रविंद्र पाल के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें