बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक सड़क किनारे खेत में गिरकर पलट गया। इस घटना में चालक और परिचालक घायल हो गए।
हरियाणा के करनाल से खाली ट्रक लेकर करनाल निवासी चालक सतीश (36) परिचालक पप्पू (25) के साथ मेरठ जा रहा था। बृहस्पतिवार रात मेरठ-करनाल हाईवे पर सराय के पास दूसरे ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में सतीश का ट्रक सड़क किनारे खेत में गिरकर पलट गया। इस घटना में ट्रक का चालक सतीश व परिचालक पप्पू घायल हो गए। दोनों घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस ने घायलों के परिजनों को दी है।