आपत्तिजनक पोस्ट डालने से रोष
पुरकाजी। कस्बे के एक समुदाय विशेष युवक के मोबाइल फोन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट डालने से आक्रोश भड़क गया। समाज के लोगों ने पुलिस से मिलकर रोष प्रकट किया। तहरीर देकर पुलिस से आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार को थाने पहुंचे नाराज लोगों ने इंस्पेक्टर से मिलकर बताया कि कस्बा निवासी अजीज अहमद के मोबाइल फोन पर रविवार रात एक अनजान नंबर से मेसेज आया था। मेसेज में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक अंकित गुर्जर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान मुफ्ती तंमीक अहमद, हाफिज अजीज अंसारी, इरफान अहमद, शहजाद अहमद, इंतसार अहमद, जुबैर अहमद, आरिफ, परवेज, अजीज अहमद आदि मौजूद रहे।
कार्रवाई का भरोसा दिया
पुरकाजी। भूराहेड़ी के ग्राम प्रधान ने एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तालाब की मछलियों से आसपास के मकानों को खतरा जताकर तालाब में दीवार बनवाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान नवीन राठी ने बताया कि गांव के तालाब को दस साल के लिए ठेके पर दिया हुआ है। ठेकेदार द्वारा तालाब में जो मछलियां पाल रखी हैं वह तालाब की मिट्टी को खा रही हैं, जिससे मिट्टी कटने से आसपास के ग्रामीण जुलआर, शराफत, बबलू, तहजीब, इकबाल, मदनपाल, गुरमित, पीतम सिंह, सतेंद्र आदि के मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम सदर से मांग की है है कि मछली पालन बंद किया जाए या तालाब के चारों तरफ दीवार बनाई जाए। एसडीएम सदर ने मामले की जांच कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।