फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर बैंक खातों से निकाले लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर बैंक खातों से निकाले लाखों रुपये
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर जनसेवा केंद्र संचालक पर फर्जी तरीके से क्षेत्र के खाताधारकों के खातों से लाखों रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है।
अलीपुरा गांव के राजवीर समेत कई लोगों ने इस प्रकरण में थाने में तहरीर दी है। राजवीर का आरोप है कि निकट के गांव के जनसेवा केंद्र संचालक ने आधार कार्ड से राशन कार्ड लिंक कराने के नाम उनके अंगूठा निशानी लगवाए थे, लेकिन बाद में मालूम हुआ कि उनके खाते से 10 हजार रुपये निकाल कर अन्य खातों में जमा की गई है। अलीपुरा के सुरेंद्र, आदेश, भरत सिंह, वर्षा देवी, राहुल सिंह, धीरज के भारतीय स्टेट बैंक शाखा हसनपुर लुहारी से रुपये निकल गए। वहीं बलवाखेड़ी के राहुल, नरेंद्र के खातों से 20-20 हजार रुपये निकाले गए हैं। गांव सलेमपुर गांव के आदेश समेत तीन युवकों के खातों से 16,800 रुपये निकाले गए हैं। इस संबंध में तहरीर दी है। एसएचओ गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी भानु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में फरार युवती लौटी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दधेडू पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव से बृहस्पतिवार को सुबह तीन बजे प्रेम प्रसंग में युवती घर से निकल गई। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मामले ईख के खेतों की कांबिंग की, लेकिन करीब तीन घंटे बाद वापस लौट आई। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें