मुजफ्फरनगर। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग की अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका जनता को लाभ उठाना चाहिए। जिला महिला चिकित्सालय में कार्यक्रम के तहत वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला और बच्चों को टीकाकरण किया गया। करीब 50 से अधिक बच्चों और महिलाओं को टीके लगाए गए। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि टीकाकरण अभियान पूरी सतर्कता के साथ चलाया जाएगा। प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण होगा। इसके लिए टीम ब्लॉक स्तर पर लगाई गई है। सात दिसंबर से कार्यक्रम शुरु हो गया है। शुभारंभ विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बच्चों और गर्भवती की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। इस दौरान सीएमएस डॉ अमिता गर्ग, डॉ गीतांजलि वर्मा, डॉ अशोक कुमार, सरगम सक्सेना, डॉ ललिता माहेश्वरी, डॉ इंद्राणी गुप्ता आदि मौजूद रहे।