फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में प्रत्येक विधानसभा में लगेंगे 14 टेबिल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्यूआर कोड की जांच के बाद होगी डाक मतपत्रों की गिनती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। सोमवार को डीएम अजय शंकर पांडेय ने मतगणना की तैयारियों की जानकारी ली। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबिल लगाई जाएंगी और 15वीं टेबिल एआरओ की होगी। प्रत्येक विधानसभा की पांच वीवीपैट की पर्चियों का मिलान ईवीएम के वोटों से होगा।
विज्ञापन

डीएम अजय शंकर पांडेय ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में डाक मतपत्रों/ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रोनिकली ट्रांसफर पोस्टल बैलेट सिस्टम) के संबंध में अधिकारियों के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतगणना सवेरे आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के डाक मतपत्रों की गणना चबूतरा संख्या-5 के भाग संख्या 3 पर होगी। क्यूआर कोड स्केनिंग हेतु लगाई गई मेज पर एक मतगणना एजेंट नियुक्त किया जा सकता है। क्यूआर कोड की स्कैनिंग करके सर्विस मतदाता का वैरिफिकेशन किया जाएगा। कंप्यूटर द्वारा एक यूनिक नंबर उपलब्ध कराया जाएगा। इस नंबर को लिफाफे के ऊपर मार्क किया जाएगा। यदि डुप्लीकेट नंबर उपलब्ध होता है तो 13 सी लिफाफे को नहीं खोला जाएगा। यदि सर्विस मतदाता का सही वैरिफिकेशन प्राप्त होता है तो लिफाफा खोला जाएगा। यदि क्यूआर कोड की रीडिंग में कोई अनियमितता मिलती है तो अवैध लिफाफों को निरस्त सूची हेतु अलग रखा जाएगा। क्यूआर कोड की रीडिंग में वैध लिफाफों को डाक मतपत्र की मेज पर गणना हेतु भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें