फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृष्टि की सेवा करने वाला ही वास्तव में संत होता है-महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सृष्टि की सेवा करने वाला ही वास्तव में संत
विज्ञापन

मोरना। महामंडलेश्वर स्वामी केश्वानंद महाराज ने कहा कि सृष्टि की सेवा करने वाला ही वास्तव में संत होता है। भक्ति भाव से मानवता के हितों की रक्षा के लिए ब्रह्मलीन स्वामी सोमदत्त महाराज ने अपने जीवन को न्योछावर कर अपने जीवन को सार्थक किया। स्वामी जी को गोसेवा करने में प्रसिद्धि मिली। इनके जीवन आदर्शों को हमें अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित श्रीराम आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी सोमदत्त महाराज की 11वीं पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई। हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण कर आहुति दी। वहीं, स्वामी सोमदत्त समाधि मंदिर में स्थापित प्रतिमा के समक्ष महामंडलेश्वर स्वामी केश्वानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विनय स्वरूपानंद महाराज, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी गीतानंद गिरि, स्वामी गीतानंद तीर्थ, स्वामी रामा महाराज, स्वामी पुरुषोत्तम महाराज, राजेंद्र गिरि महाराज सहित श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के आयोजन में विनोद शर्मा चेयरमैन, कटार सिंह, कंवरसैन गोयल, जयप्रकाश सिंघल, राहुल, विजय सिंह, यशवीर शर्मा, देवी सिंह, बादल सिंह, संजीव शंकर आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। भंडारे के प्रसाद का वितरण कर साधु संतों को नकद दान दक्षिणा भी दी गई। इसके साथ ही आयोजित भागवत कथा का समापन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें