फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कर्मचारी संदिग्ध हालात में गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कर्मचारी संदिग्ध परिस्थिति में लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी युवती विगत चार दिन पूर्व ड्यूटी से लौटते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ था। हरसंभव तलाश के बाद परिजनों ने छपार के तेजलहेड़ा निवासी भाई-बहन पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट जॉब करती है। विगत सात अप्रैल की शाम वह नाइड ड्यूटी पर मेडिकल कॉलेज में गई थी। अगले दिन सुबह नौ बजे करीब परिजनों ने उससे मोबाइल पर बात की तो उसने खुद को जानसठ बस स्टैंड पर घर लौटने के लिए एक टेंपो में बैठे होने की जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद भी जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद युवती की तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल भी तभी से लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने तहरीर देते हुए छपार के गांव तेजलहेड़ा निवासी भाई-बहन पर युवती को बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें