फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव ककराला के निकट शुक्रवार सुबह हुए हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र बिजनौर से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने बाइक से शामली जा रहे थे। रास्ते में लकड़ी लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला के चौराहे पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवक आगे चल रही लकड़ी लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक नीचे सड़क पर गिरे और ट्रक से कुचले गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के आरोपी ट्रक चालक बिजनौर जनपद के नगीना निवासी आमिर को गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

उधर, हादसे में मारे गए युवक के शव की तलाशी लेने पर उसके पास से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र मिला, जिसके आधार पर शव की शनाख्त शिवम त्यागी (18) पुत्र सुदेश त्यागी निवासी गांव माछरा, शांति विहार, जनपद अमरोहा के रूप में हुई। पुलिस ने शव की शनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को हादसे से अवगत कराया, जिनसे पूछताछ के बाद दूसरे युवक की पहचान रितांशु (18) पुत्र अमित निवासी गांव तिमरपुर सिटी कोतवाली बिजनौर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक इंटर के छात्र थे, जो बोर्ड परीक्षा देने शामली जनपद के आरडी इंटर कॉलेज, सिक्का सिलावर जा रहे थे। पीड़ित परिजनों की तरफ से आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान
मोरना। गांव ककराला के चौराहे पर शुक्रवार सुबह हुए हादसे का शिकार हुए दोनों युवक इंटर के छात्र थे। दोनों ने ही यूपी बोर्ड परीक्षा का प्राइवेट फॉर्म भरा था, जिनका परीक्षा केंद्र शामली के आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में था। दोनों शुक्रवार सुबह ही परीक्षा देने के लिए घर से निकले और हादसे में जान गंवा बैठे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, जिसके चलते ट्रक की टक्कर लगने से वे नीचे सड़क पर गिरे और ट्रक के नीचे कुचले गए। यदि दोनों युवक हेलमेट लगाए होते तो संभव था कि वे घायल होते और उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें