फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मेपल्स अकादमी में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। जमीयत उलमा-ए-हिंद शाखा बुढ़ाना की ओर से आयोजित सेमिनार में सभी वक्ताओं ने 18 वर्ष की आयु पार कर चुके सभी युवक और युवतियों को अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया। रालोद नेता बालकिशोर त्यागी ने कहा कि 31 अक्टूबर तक सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में छूटे हुए ग्रामीणों तथा 18 साल पार कर चुके युवक-युवती को अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा लेने चाहिए। इस मौके पर जमीयत के पदाधिकारियों ने कहा कि वे गांव-गांव जाकर इस अभियान का प्रचार करेंगे। इस मौके पर हाजी जमशेद, सुरेंद्र सहरावत, आदेश त्यागी, हाफिज तहसीन, इमरान, आबाद, आरिफ, इसलाम, कामिल, नईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें