फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल दो भाई मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल दो भाई मेरठ रेफर
विज्ञापन

खतौली। सड़क हादसे में घायल दोनों भाइयों को गंभीर हालत में मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई। मोहल्ला जैननगर निवासी दोनों भाई सलमान व रिहान शनिवार की रात को अपनी बहन सलमा से मिलने के लिए बाइक से मुजफ्फरनगर जाने के लिए निकले। अचानक तेज आंधी तूफान आ गया। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने से दोनों भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल भाइयों को जैननगर के रहने वाले प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। उपचार के दौरान रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में चिकित्सक ने दोनों भाइयों को मेरठ हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रिक्शा से गिरकर महिला घायल
खतौली। भूड़ निवासी सलमा इलेक्ट्रानिक्स रिक्शा में बैठकर बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रही थी। जानसठ रोड पर बाइक सवार युवकों ने रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा पलट गई, जिसमें सवार महिला नीचे गिरकर घायल हो गई। चालक ने महिला का चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें