फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनक़र भूमि पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नही - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई होगी : डीएम
विज्ञापन

बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों व ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण व अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अधिकारी समय पर अपने कार्यालयों में पहुंचकर गांव वालों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

बुढ़ाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। भूमि संबंधित विवादों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेज कर कराना सुनिश्चित किया जाए। भूमि संबंधित विवादों के कारण ग्रामों में आपसी रंजिश होती है। इसलिए संवेदनशील होकर तेजी के साथ निस्तारण कराया जाए। फसली ऋण संबंधी शिकायतों का निस्तारण तेजी के साथ कराया जाए। आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के तहत कराया जाए और पोर्टल पर निस्तारण आख्या के साथ नजरी-नक्शा भी अपलोड कराया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में 126 शिकायत प्राप्त हुईं, इनमें 25 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज, मुख्य चिकित्साधिकारी, एसडीएम कुमार भूपेंद्र बुुढाना सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें