फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधक-साधिकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान ने फ्रेंड्स कालोनी स्थित चिल्ड्रन एकेडमी हाईस्कूल में योग साधना केंद्र का शुभारंभ किया। साधक-साधिकाओं को प्रशिक्षण देकर योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ योग साधना शुरू हुई। योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने कहा कि योग ऋषियों की विधा है। जीवन जीने की कला है। योग से आध्यत्म का मार्ग प्रशस्त होता है। योग समाधि है, प्रभु से मिलने का मार्ग है। योग शरीर की सभी प्रणाली प्रभावित करता है। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने करो योग, रहो निरोग, की महिमा बताई। योगेश्वर दयाल, सुभाष साहनी, सत्यवीर सिंह गहलोत, किशन लाल आदि मौजूद रहे

ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
शाहपुर। गांव मीरापुर में देर रात चोरों ने एक ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर से तांबा और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जिसके चलते सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के कर्मचारियों को दी। जेई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फायरिंग के मामले में तीन को जेल भेजा
शाहपुर। गांव तावली में दो दिन पूर्व बच्चों के हुए विवाद के चलते दो पक्षों में के बीच हुए पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहपुर के गांव तावली निवासी इदरीस और दूसरे पक्ष अरसद के बच्चों के बीच जुमे की नमाज के बाद मारपीट हो गयी थी। जिसमे बच्चो के बाद दोनों पक्ष के लोग भी आमने सामने आ गये थे। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते इदरीस, आफताब व नूर अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें